पुलवामा हमले का तार बिहार से जुड़ा , आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में हुए पुलवामा हमले का तार बिहार से जुड़ गया है. इस मामले में बिहार के बांका जिले से 32 साल के मोहम्मद रेहान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. खबरों के मुताबिक रेहान के अलावा गांव के ही. नौसाद नाम के एक और युवक के इस मामले से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल नौसाद घर से फरार चल रहा है वहीं पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

बता दें कि रेहान को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसकी घर की भी तालाशी ली. फिलहाल पुलिस को कुछ हाथ नहीं मिला है. रेहान के कुछ नजदीकी से भी पुलिस ने पूछताछ की है. वहीं इसके अलावा बिहार और झारखंड पुलिस की छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.

खुफिया इनपुट के अनुसार वह आतंकी मौलाना मसूद अजहर से जुड़ा है और उसके घर की एक बुजुर्ग महिला भी आत्मघाती दस्ता बन चुकी है, जो हमले की ताक में है. उसके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो सकते हैं.

वहीं इसके लिए खुबिया बिभाग ने सभी डीएम, एसएसपी, रेलवे व अधीनस्थ अधिकारीयों को इसकी सुचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. बिभाग की इस जानकारी से राज्य के पुलिस व प्रशासनिक महकमे में व्यापक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *