भारत-पाक तनाव के बीच मोदी के बयानों को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना

पुलवामा आतंकी हमला, सर्जिकल स्ट्राइक और भारतीय सेनाओं की भिड़ंत के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाक में पहुँचने के बाद रिहा होने के घटनाक्रम में पीएम मोदी के दिए गए बयानों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नें उनपर निशाना साधा है.राहुल ने कहा है कि पीएम अपने प्रचार के लिए पांच मिनट भी नहीं छोड़ सकते.

उत्तर महाराष्ट्र के धुले में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि,हमारे प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा कि भारत पुलवामा आतंकी हमले के बाद एकजुट है लेकिन तुरंत ही कांग्रेस को निशाना बनाया. उन्होंने कहा, भारत के प्रधानमंत्री अपना प्रचार करना पांच मिनट के लिए भी नहीं छोड़ सकते हैं. यही उनके और हमारे बीच फर्क है.

राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री इस गंभीर अवसर पर भी कांग्रस पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) के उदघाटन के अवसर पर भी यही किया था.

आपको बता दें कि पीएम ने राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था जिसमें उन्होंने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस को लताड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *