पुलवामा हमले के लिए जैश ने नहीं ली जिम्मेदारी- पाक

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के रोल को छिपाने की पाकिस्तान पूरी कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि पुलवामा हमले के लिए जैश जिम्मेदार नहीं है.कुरैशी का कहना है कि जो जैश द्वारा हमले की जिम्मेदारी की बात कही गयी है उसमे कुछ कन्फ्यूजन है, जैश ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

कुरैशी ने कहा, नहीं उन्होने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, इसमें एक भ्रम की स्थिति है, भ्रम ये है कि जैश के नेतृत्व ने इस मामले में ऐसा नहीं कहा है. शाह महमूद कुरैशी से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि हमले के बाद जैश ने खुद ही कहा था कि वे इसके लिए जिम्मेदार हैं. इसके जवाब में कुरैशी ने कहा कि उन्होंने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है. इसपर विरोधाभास की स्थिति है. विदेशी मीडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पूरी तरह से जैश को बचाने की कोशिश की.

शाह महमूद कुरैशी ने बहावलपुर स्थित मदरसे का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और दुनिया के कुछ देश उस मदरसे को ट्रेनिंग कैंप का नाम दे रहे हैं. कुरैशी ने कहा कि वहां एक मदरसा है, मीडिया को वहां ले जाया गया था और उन लोगों ने जो देखा वो दुनिया के सामने हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *