भाजपा के अभियान भारत के मन की बात, मोदी के साथ के अंतर्गत महिलाओं के मन की बात सुनने के लिए आज अमृती ईरानी आगरा पहुंची हैं. आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं स्मृति इरानी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई.
उन्होंने कहा कि पुलवामा में वीर सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश था. पूरा देश चाहता था कि आतंकवादियों के सरपरस्तों को जवाब मिले. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सख्त कदम उठाया और भारतीय सेनाओं को छूट दी. इसके बाद पाकिस्तान के होश उड़ गये.
ईरानी ने शहर की महिलाओं की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उनके हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया.
भाजपा को वोट क्यों दे के सवाल पर स्मृति ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नये भारत के निर्माण के लिए भाजपा को वोट दें. किसानों के सम्मान के लिए, महिलाओं को खुले में शौच जाने से रोकने, आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए भाजपा को वोट करें.