Air Strike: विपक्ष दलों की आज बैठक, हो सकती है वायुसेना की कार्रवाई पर चर्चा!

आतंकवाद के खिलाफ भारत की एयरस्ट्राइक को लेकर आज विपक्षी दल भी चर्चा करेंगे. विपक्षी दलों की नेताओं की ये बैठक संसद के एनेक्सी में होगी. जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ वायुसेना की महत्वपूर्ण कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी.

बताया जा रहा है कि आज के होने वाले इस बैठक में TDP के एन चंद्रबाबू नायडू, NCP के अध्यक्ष शरद पवार, CPM महासचिव सीताराम येचुरी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हो सकते हैं.

दरअसल मंगलवार को भी कांग्रेस समेत सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार और सुरक्षा बलों के साथ खड़े रहना भरोसा दिया था. बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना हैं.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में चुनाव पर बल्कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में भीतर जैश-ए- मोहम्मद के ठिकानों पर किये गए हमलों पर चर्चा हो सकती है. पहले के अनुसार न्यूनतम साझा कार्यकम पर बातचीत होनी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *