सुरेश रैना ने टी- 20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर बने पहले भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम से इन दिनों बाहर चल रहे सुरेश रैना ने टी- 20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हाशिल की है. दरअसल उन्होंने सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए टी20 में 8000 रन पुरे कर कर लिए है. दिल्ली के पालम बी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश ने पद्दुचेरि को 77 रनों से हराया.

32 वर्षीय रैना ने यह मुकाम हाशिल करने वाले सुरेश रैना भारतीय पहले और और दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं. और इसी के साथ रैना ने 300 टी- 20 मैच भी पुरे कर लिए. वह महेंद्र सिंह धोनी (301) के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी है. रैना ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.

बता दें कि रैना से पहले कोई भी भारतीय क्रिकेटर टी- 20 क्रिकेट में 8000 आकड़े तक नहीं पहुंच सका है. रैना ने पुड्डुचेरी के खिलाफ खेले गए मैच में 18 गेंद पर 12 रन बनाए. वहीं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (369 मैचों में) 12298 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *