पुलवामा बदला: मनोज तिवारी ने की वायुसेना की तारीफ़ तो कुमार विश्वास ने ललकारा

पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले का बदला भारतीय वायुसेना ने बदला ले लिया है. इस बार POK में घुसकर भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज लड़ाकू विमानों की मदद से 21 मिनट तक बमबारी की, जिसमें 200 से 300 आतंकी मारे गए हैं. इस खबर का पता चलने के बाद हर किसी का जोश हाई हो गया है.

हर कोई भारतीय वायुसेना की जमकर तारीफ़ कर रहा है. आतंक के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए देश की सेना की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मेरा मन कर रहा है कि इस वक्त मैं जोर-जोर से भारत माता की जय बोलूं. POK में धुसकर जो भारतीय वायुसेना ने आज सुबह किया है, उसके लिए मैं सैल्यूट करता हूं. हमे गर्व है उनपर.

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भी वायु सेना की इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है. अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करते हुए वायु सेना को सलाम करते हुए जय हिंद कहा है. प्रशांत किशोर ने कहा, भारतीय वायु सेना को सलाम, जय हिंद..

Salute to the Indian Air Force. #JaiHind
Prashant Kishor (@PrashantKishor) February 26, 2019

कुमार विश्वास ने भी वायुसेना के इस हमले की जमकर तारीफ की है.कुमार विश्वास ने अपने चुटीले अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, कई दिनों से #Balakot वाले भारतीय टमाटरों के लिए रो-पीट रहे थे, भारतीय वायुसेना ने रात में हज़ार टन की पहली खेप जैश के कंट्रोल रूम को दे दी है! अमन का सफ़ेद रंग तो आपको समझ नहीं आता तो इमरान खान उम्मीद है कि ये लाल रंग पसंद आया होगा! जितना मांगोगे उतना टमाटर भेजेगें वादा.

आपको बता दें इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बोखलाया हुआ है. इस हमले की जानकारी खुद से पाकिस्तान ने पहले दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *