IAF Air Strike पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन, कहा ये…

भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक कैंप पर आज तड़के बमबारी की है. इस हमले में 200-300 आतंकी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

पूरे देश में वायुसेना के इस जज्बे का जश्न मनाया जा रहा है. बॉलीवुड स्टार्स भी इस सफल ऑपरेशन के लिए उसे लगातार बधाईयां दे रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

Respect @IAF_MCC Indian Air Force… Jai ho !!!
Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 26, 2019

इस सलमान खान ने सेना का हौसला अफजाई करते हुए ट्वीट किया, सम्मान भारतीय वायुसेना, जय हो.इस ट्वीट पर अभी तक 60000से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

सलमान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो जल्द ही सलमान की फिल्म भारत रिलीज़ होने वाली है. फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है और इसको काफी अच्छा रेस्पोंस मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *