भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों के टी- 20 सीरीज का दूसरा यानी अंतिम मुकाबला 27 फरवरी बुधवार को खेला जायेगा. इससे पहले विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 में मेजबान टीम ने इंडिया को हरा दिया था. और इसी के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त हाशिल कर ली. ऐसे में अब टीम इंडिया आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी तो चाहेगी कि घरेलू श्रृंखला नहीं गंवाए.
बता दें पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 126 रन बनाए. वहीं इस लक्ष्य को पीछा करने उत्तरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आखिरी गेंद पर डबल लेकर पा लिया. इस मैच में भारतीय टीम का बल्लेबाजी प्रदर्शन खराब रहा. वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा.
वहीं भारतीय टीम के कप्तान पहले ही कह चुके हैं कि मई-जुलाई में होने वाले विश्व कप के लिए उनकी टीम लगभग तय है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी- 20 और पांच वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मौका मिलने की संभावना से उन्होंने इंकार नहीं किया है.