यूपी के आगरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. मामला थाना शाहगंज के पांडव नगर का है. जहां एक व्यवसायी के घर में पत्नी और दो मासूम बेटियों का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे. फिलहाल मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि घर पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न मिलने और लाशों पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिले हैं. घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का गहन निरीक्षण करवाया गया है. मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पा रही है.
फिलहाल पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.