PM मोदी आज दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल का करेंगे उद्घाटन

राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे. यह स्मारक आजादी के बाद से देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में शहीदों को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाया गया है. इस स्मारक में 22 हजार से अधिक शहीद जवानों के नाम को दर्ज किया गया है.

इस स्मारक को बनाने में 176 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इस राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अमर चक्र, वीर चक्र, त्याग चक्र और रक्षा चक्र के साथ शाश्वत लौ भी जलती रहेगी. जो दर्शाता है कि सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाता है..

आपको बता दें यह वार मेमोरियल लगभग 40 एकड़ में फैला है और इसके केंद्र में 15 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ बनाया गया है. इस वार मेमोरियल का उद्घाटन 15 अगस्त 2018 में ही होना था लेकिन किसी कारण से नहीं हो सका था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *