सेना के तीनों प्रमुखों के साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की आज अहम बैठक

कश्मीर में अलगाववादी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरु करने और अर्धसैनिक बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियों की रवानगी के साथ दिल्ली में बड़ी तैयारी के संकेत मिल रहे हैं. रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सेना के तीनों प्रमुखों के साथ दो दिन की बैठक करेंगी. रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण आज थल सेना, वायु सेना और नेवी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी. इस बैठक में भारतीय दूतावास के अधिकारी भी शामिल रहेंगे.

25 फरवरी को शुरू होने वाली बैठक 26 फरवरी तक चलेगी. पुलवामा में हुए फिदायीन हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए इसे बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत पाकिस्तान को कूटनीतिक तरीके से अलग-थलग करने की कोशिश में लगा हुआ है.

माना जा रहा है कि अधिकारियों से भारत के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और आतंकी हमलों में उसकी भूमिका के बारे में भारत के दृष्टिकोण पर चर्चा हो सकती है.

इस दो दिवसीय बैठक में अमेरिका, रूस और अन्य मित्र राष्ट्रों सहित दुनिया के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंधों पर विस्तृत चर्चा होगी. विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी सैन्य संबंधों पर अपने विचार रखने के लिए सम्मेलन में भाग लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *