चीनी कंपनी ओप्पो भारत में 5 मार्च को अपना लेटेस्ट मोबाइल लांच करने जा रही है. जिसकी डिजाइन को लेकर कंपनी ने अपने वेबसाइट पर हाइलाइट्स जारी कर दिये है. जिसके अनुसार, कंपनी फोटोग्राफी पर ज्यादा फोकस करती दिख रही है.
अगर इसके पूरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. वहीं इसके फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जो Vivo V15pro में हम पहले ही देख चुके हैं.
इस फोन में 6.5 इंच के डिस्पले के साथ 8GB RAM की सुविधा दी गई है. वहीं इस स्मार्टफोन की बैटरी चार्जींग कैपेबिलिटी 20% ज्यादा होगी. वहीं इस डिवाइस के पीछे ग्लास फिनिशिंग के साथ 3डी ग्रेडिएंट केसिंग दी गई है जो इसे और भी आकर्षक बना रहा है.