पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाक की आर्थिक रुप से कमर तोड़नी शुरू कर दिया है. जिसका परिणाम बाघा बोर्डर पर देखने को मिल रहा है. बाघा बोर्डर पर फल और सब्जियों से लदे सैकड़ो ट्रक बोर्डर पर ही रोक दी गई है. इसके साथ भारत के व्यापारियों ने अपना आर्डर कैंसिल करना शुरू कर दिया है.
जिससे पाकिस्तानी व्यापारियों में हडकंप मच गया है. इस खबर को पाकिस्तानी मीडिया प्रमुखता से दिखा रही है. आपको बता दें, पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान से आयात पर ड्यूटी बढ़ाकर 200% कर दिये हैं. जानकारी के अनुसार, फिलहाल बाघा बोर्डर पर सामान से भरे 350 ट्रक खड़े हैं. पाकिस्तान से आयात होने वाली अरबों रुपये की सिमेंट पाकिस्तान में ही पड़े हुए हैं.
एक आंकड़े के मुताबिक, पिछले वर्ष भारत औऱ पाकिस्तान के बीच 15 हजार 547 करोड़ का कारोबार हुआ था. जिसमें भारत की 80% पाक की 20% की हिस्सेदारी रही थी.