अयोध्या में राम मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख अब तय कर दी है. इस मामले में 26 फरवरी को सुनवाई होगी.जिसमें 5 जजों का बेंच तैयार किया गया है जिसमें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोवडे, जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अब्दुल नजीर आदि शामिल हैं
बतात चलें, इस मामले की सुनवाई 29 जनवरी को ही होनी थी.लेकिन, जस्टिस एसए बोबडे की गैर-मौजूदगी की वजह से इसे टालना पड़ा था. जिसके बाद यह जानकारी दी गई कि इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय की जाएगी. अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 फरवरी का दिन मुकर्रर किया है.