21 फरवरी से 19 मार्च तक अफगानिस्तान की टीम देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड की मेजबानी करेगा. जिसमे पांच वन डे दो टी-20 मैच, और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. इस क्रिकेट सीरीज में आयरलैंड के धुरंधर गेंदबाज टिम मुरटाग और अफगानिस्तान के राशिद खान पर निगाहें रहेगी.
बता दें कि आईसीसी ने पूर्ण सदस्यता के साथ पिछले साल अफगानिस्तान को टेस्ट में खेलने का दर्जा दिया था. आयरलैंड के लिए विदेशी दौरे पर यह पहला टेस्ट होगा. पिछले साल आयरलैंड ने घरेलू मैच से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था, जिसमें टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
दरअसल यह दूसरा मौका है जब अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, पीछली बार इसी मैदान पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच बीते साल सीरीज खेली गई थी. जिसमे अफगानिस्तान ने टी-20 और वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी.
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन करने लायक ढ़ाचा नहीं होने के कारण देहरादून ही उसका घरेली ग्राउंड है. ग्रेटर नॉएडा स्थित क्रिकेट स्टेडियम बीसीसीआई ने अफगानिस्तान टीम के लिए एलॉट कर रखा है.