बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से परेशान रेलवे विभाग लगातार रेलगाडियों में जांच अभियान चलाते रहती है. इसी क्रम में बिना टिकट के ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को चेतावनी देते हुए रेलमंत्री पीयूस गोयल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पीयूस गोयल यह कहते नज़र आ रहे हैं कि तेरा टाईम आयेगा.
आपको बता दें, इस वीडियो के जरिये रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेल यात्रियों को बिना टिकट नहीं चलने की सलाह दी है.इसके साथ ही ऑटोमेटीक वेंडींग मशीन से टीकट खरीदने की सलाह दी है.रेलवे ने जांच के दौरान बिना टिकट यात्रियों से अब तक 1155 करोड़ रुपये वसूले हैं.