आरआरबी, आईआरसीटीसी और रेलवे विभाग में नौकरियों की भरमार, 1 लाख 30 हजार पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है. दरअसल, नौकरी  की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड और एनटीपीसी ने पारा-मेडिकल सटॉफ, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी में लगभग 1 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है.

रेलवे विभाग इस भर्ती से संबंधित जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा. इन पदों के अलावा आइआरसीटीसी में 50 पदों पर वैकेंसी और साथ ही नोर्थेर्न रेलवे में 275 पदों पर भी भर्ती होनी है. कुल मिलाकर 1 लाख 30 हजार पदों पर भर्ती होनी है.आपको बता दें, आइआरसीटीसी और नोर्थेर्न रेलवे में निकले पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. सभी वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है.

विशेष जानकारी-

आरआरबी एनटीपीसी – 28 फरवरी 2019 से आवेदन किया जा सकता है.

आरआरबी-पारा-मेडिकल स्टॉफ के लिए  4 मार्च से 2019 से आवेदन कर सकते हैं. वहीं

मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए 8 मार्च 2019 से आवेदन कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *