रायबरेली से प्रियंका नहीं सोनिया गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी. पार्टी नेताओं ने संभावना जताई है कि यहां से मौजूदा सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ही चुनाव मैदान में उतरेंगी. बता दें कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि वे अपनी मां की सीट यानी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी. यह माना जा रहा था कि इस बार सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी. 

चूंकि प्रियंका गांधी लंबे समय से रायबरेली सीट पर सक्रिय रही हैं. जब भी चुनाव होता था, तो वे रायबरेली में अपनी मां के चुनाव प्रचार के लिए जाती थी. वहां के मतदाताओं के साथ बातचीत करना और उनके भावों को समझना, प्रियंका गांधी को बखूबी आता है.

यही वजह थी कि जिससे उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला. मंगलवार को पार्टी की ओर से कहा गया है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी. संभावना यही है कि सोनिया गांधी खुद वहां से एक बार फिर चुनाव लड़ सकती हैं.

प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगी या फिर वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी, इस बारे मे पार्टी ने अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. बता दें कि जब प्रियंका गांधी ने महासचिव का कार्यभार संभाला था तो उनसे चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया था. तब उन्होंने कहा था कि यह सब पार्टी अध्यक्ष तय करेंगे. वे कहेंगे तो चुनाव लड़ूंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *