चीन निर्मित Vivo15 pro आज दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लांच हो रहा है. जो लांचिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, इस फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत इसका पॉप सेल्फी कैमरा है. इसमें 32 मेगापिक्सल की सेल्फी कैमरा है. इसे दुनिया का सबसे पहला 32MP पॉप कैमरा फोन बताया जा रहा है.वहीं इसका मेन कैमरा 48MP का है. इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप की सुविधा दी गई है.जिसका सेकेंडरी कैमरा 8MP तथा थर्ड कैमरा 5MP का है.
V15 Pro की सबसे बड़ी खूबी इसका पॉप सेल्फी कैमरा है. इसमें 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा. बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जहां मेन कैमरा 48MP का होगा. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि V15 Pro का सेकेंडरी कैमरा 8MP और थर्ड कैमरा 5MP का होगा.चुकि इस फोन को V11 Pro का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.
इसलिए रिपोर्टस के मुताबिक, इस फोन में V11 PRO की तरह ही सुपर एमलोडेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा. अगर इसके हार्डवेयर पर गौर करें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6GB RAM और 128GB का इंटर्नल स्टोरेज दिया गया है.इसकी कीमत 26000 से 30000 रुपये के बीच रखी गई है.