मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से अगले महीने होनी है. जिसका जश्न शुरू हो गया है. आपको बता दें, अंबानी और मेहता परिवार के बीच विवाह की रस्मों की अदायगी शुरू हो गई है. आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं. और दोनों की जुलाई 2018 में ही सगाई हुई थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी अगले महीने होगी. इस अवसर पर कल मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में पार्टी रखी गई थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती नज़र आ रही हैं. वहीं पार्टी में गायिका फाल्गुनी पाठक परफॉर्म कर रही थी जिसपर अंबानी परिवार डांडिया करता नजर आया.
आपको बता दें, पिछले साल मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई थी जिसमें देश-विदेश के जाने-माने कई चेहरे शिरकत करते नजर आये थे. ईशा की शादी में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी शरीक हुए थे.
अंबानी परिवार में छाया शादी का जश्न, आकाश अंबानी कर रहे अपने बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से शादी