मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ, डीटीसी बेड़ा अब 6100 बसों का
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कुल बेड़े की संख्या बढ़कर 6,100 हो गई। यह कदम राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।…