Dussehra 2024: देशभर में कल मनाया जाएगा दशहरा पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
Dussehra 2024: देश में हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व पर सार्वजनिक स्थानों पर रावण का दहन किया जाता है। सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान श्रीराम और लंका नरेश रावण के मध्य का समापन आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर हुआ था।