Haryana Vidhansabha Chunav 2024: प्रदेश में 90 सीटों पर काउंटिंग जारी, शुरुआती रूझान में कांग्रेस को बहुमत, सीएम सैनी को छोड़कर सभी मंत्री पीछे
Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई और अब ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती की जा रही है। 22 जिलों में 93 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीट की काउंटिंग के लिए 2-2 सेंटर और बाकी 87 सीटों के लिए एक-एक सेंटर बनाया गया है।