Haryana Vidhansabha Election 2024: सीएम सैनी करनाल से नहीं…इस सीट से ठोकेंगे चुनावी ताल, कर दिया बड़ा खुलासा
Haryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। एक अक्टूबर को प्रदेश की जनता नई सरकार चुनने जा रही है। चुनाव को देखते हुए सायास और कयास जोर शोर से लगाए जा रहे हैं। अब अटकलें लगाई जा रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि वह लाडवा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।