Delhi: कौन थे काले खां? इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास है मजार, अब मोदी सरकार ने बदल दिया नाम
Delhi: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने सराय काले खां आईएसबीटी चौक का नाम बदल दिया है। महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है। गृह मंत्रालय का कहना है कि अब इसे बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा।