पंचगछिया पहुंचे नीतीश कुमार, रामबहादुर सिंह के प्रतिमा का किया अनावरण,आनंद मोहन को बताया पुराना दोस्त
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह आज पूर्व सांसद आनंद मोहन के गांव पंचगछिया पहुंचे जहां उन्होने पचगछिया स्थित भगवती प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामबहादुर सिंह और उनके बड़े बेटे स्वतंत्रता सेनानी स्व. पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण किया।