Ind vs Pak Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होगा। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम ने बड़ा झटका दिया है। भारत की टीम अपने मुकाबले खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारत के मुकाबले दुबई में आयोजित होंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पीछे बीसीसीआई ने कारण भी बताए हैं। बीसीसीआई का कहना है कि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों को लेकर पाकिस्तान नहीं जाएगी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, भारतीय टीम अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। हाल ही में बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की है। इसमें बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल सकती है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गए थे। इसके बाद से टीम इंडिया को लेकर भी काफी चर्चा थी। लेकिन अब पाकिस्तान को झटका देने वाली ख़बर आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को मनाने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान में मैच खेलने के प्रस्ताव से इंकार कर दिया। इसके पीसीबी ने भारत के सामने कई और सुझाव दिए थे। पीसीबी का कहना था कि भारत अपना मैच खेलने के बाद अपने देश लौट जाए लेकिन बीसीसीआई ने सभी प्रस्तावों को नकार दिया।
पाक को लगेगा आर्थिक झटका
टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी मैच पाकिस्तान में न खेलने से पाकिस्तान को आर्थिक झटका भी लगेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने अपने स्टेडियम्स को बेहतर बनाने के लिए काफी काम करवाया था और उनको फिर से तैयार किया था। इसके लिए आईसीसी ने पाक को फंड भी जारी किया था। बता दें कि, भारत अपने मैच दुबई में खेल सकती है लेकिन इससे पहले भारत के मैच श्रीलंका में होने की चर्चा थी।
Read Also: Maharashtra: एमवीए पर बरसे पीएम मोदी, ‘कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती…कांग्रेस के इरादे खतरनाक’