US Election Result Live: अमेरिका में एक बार फिर ट्रंप सरकार, जीत के बाद बोले- ‘हम फिर से बनाएंगे महान देश’

Donald Trump, US President

US Election Result Live: अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि महान देश की महान जनता ने हमें एक बार फिर से पूर्ण बहुमत दिया है और मैं जनता को ह्रदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। जीत के बाद ट्रंप ने कहा कि हम एक बार फिर से अमेरिका को मजबूत देश बनाएंगे। आज से पहले ऐसा नजारा नहीं देखा। हम अपने बॉर्डर को मजबूत करेंगे और देश की सभी समस्याएं दूर करेंगे।

रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि मैं आपके परिवार और भविष्य के लिए लड़ूंगा। हमें स्विंग स्टेट के मतदाताओं का भी साथ मिला। अगले चार साल अमेरिका के लिए स्वर्णिम होने वाले हैं। देश की जनता ने जिस उत्साह के साथ हमें मजबूत जनादेश दिया ठीक उसी प्रकार से हम अपने देश की मजबूती के लिए लड़ेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप को बहुमत मिलते ही अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने उन्हें एक्स पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई, डोनाल्ड ट्रंप… भगवान आपको आशीर्वाद दें और आपका मार्गदर्शन करें। आशा है हम सभी शांति और विकास के लिए मिलकर मजबूत और दृढ़ता के साथ काम करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 अपडेट…

परिणाम….

• डोनाल्ड ट्रंप – 277 (बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया)

• कमला हैरिस – 226

नतीजे अभी आने बाकी – 35

• ट्रंप आगे – 35

• हैरिस आगे – 0

जीत + लीड

• ट्रंप – 277 + 35 = 312

• हैरिस – 226

Read Also: http://Madhya Pradesh: महिला सशक्तिकरण में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *