Ind vs Pak Hockey Match: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर से पाकिस्तान को रौंदा है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है। आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया है। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने सिर्फ एक गोल दागा था।
पहले क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने की थी। भारत ने आक्रमक शुरुआत की थी, लेकिन फिर डिफेंस में चली गई। पाकिस्तान ने 5वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन हो नहीं सका। हालांकि, पाकिस्तान को 7वें मिनट में सफलता मिली और फील्ड गोल कर 1-0 के बढ़त बनाई। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा। भारत को 12वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के मैच बराबरी पर ला दिया।
बता दें कि, दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रमक शुरुआत की। भारत ने जल्दी ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम फायदा नहीं उठा सकी और भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पहले हाफ तक भारत ने 2-1 से बढ़त बनाए रखी।
Read Also:http://बांग्लादेशी आतंकी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कश्मीर और चिकन नेक को काटने की बात, ममता बनर्जी से कर दी खास अपील
तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ी की गलती का फायदा उठाया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल नहीं हो सका। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की गलती से पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह ने शानदार बचाव किया। पाकिस्तान को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर पाठक ने हर बार बचाव किया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ। भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया।