Haryana Kumari Sailja: हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी शैलजा ने रानियां विधानसभआ क्षेत्र का धन्यवाद दौरा किया और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में स्पष्ट हो गया है कि अब देश प्रदेश की जनता बीजेपी के कुशासन से छुटकारा चाहती है। इस समय बीजेपी की तानाशाही चरम पर है। इस आम चुनाव में जनता ने जिस तरह से अपना फैसला सुनाया है इससे साबित हो गया है कि अब देश बीजेपी सरकार के झूठे वादों से परेशान है और देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को चाहता है।
इस दौरान शहर के गाबा पैलेस में पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने कुमारी शैलजा का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि वे पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताने के लिए धन्यवादी दौरा कर रही हैं। इसी कड़ी में आज रानियां विधानसभा की जनता का धन्यवाद करने रानियां आई हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का तहेदिल से आभार जताते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही उन्हें इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा रहा है ताकि वे कड़ी मेहनत कर बीजेपी के कुशासन से जनता को छुटकारा दिला सकें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में न तो शासन है और न प्रशासन। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी शासन से हर वर्ग दुखी और परेशान है।
जल्द बनेगी कांग्रेस सरकार-शैलजा
प्रदेश विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हर वर्ग के साथ धोखा और छलावा किया है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सहित हर वर्ग आज बीजेपी से छुटकारा पाना चाहता है। उन्होंने कहा कि आमजन फैमिली आईडी के लिए धक्का खाता रहा है और किसान अपनी लड़ाई अब भी सडक़ों पर लड़ रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार में उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता को राहत पहुंचाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव के दौरान बीजेपी ने झूठ और भ्रम फैलाया, लेकिन जनता ने उसे सिरे से नकार दिया। बीजेपी इस समय देश में नफरत की राजनीति पर उतर आई है। देश में तरह-तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है।
Read Also: UP: तीसरी बार जीतने के बाद वाराणसी दौरे पर पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी, बोले- ‘मैं यहीं का हो गया हूं’