Delhi Liqour Scam: केजरीवाल को कोर्ट ने नहीं दी राहत, कल करना होगा तिहाड़ में सरेंडर

Delhi Liqour Scam: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। केजरीवाल को राजधानी के शराब घोटाले में कल रविवार 2 जून को तिहाड़ में सरेंडर करना होगा। दरअसल, न्यायालय ने केजरीवाल को 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी थी। अब केजरीवाल की जमानत 2 जून को समाप्त हो रही है।

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को तिहाड़ में सरेंडर करना होगा। इससे पहले केजरीवाल की ओर से कोर्ट में स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एक सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत को बढ़ाने के लिए याचिका दाखिल की गई थी। जिसे आज अदालत ने खारिज कर दिया। जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में केजरीवाल की याचिका का विरोध किया।

अदालत में केजरीवाल के लिए एन हरिहरन और जांच एजेंसी ईडी के लिए एएसजी एसवी राजू पेश हुए थे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी सुनवाई के लिए ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने दलील दी कि कल शुक्रवार को केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वह 2 जून को सरेंडर करेंगे। उन्होंने ये नहीं कहा था कि वो कोर्ट के आदेश का इंतजार करेंगे। ऐसे बयान देकर वह कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं।

ईडी के वकील ने दी दलील

एसवी राजू ने दलील देते हुए कहा कि, मेरे मुवक्किल की परिस्थिति पर संदेह नहीं किया जा सकता है। उनकी बीमारी कुछ ऐसी है जो जायज है।‌ वह बीमार है। यह एक भ्रामक बयान था जैसे कि वह अपनी मर्जी से जा रहे हों। ऐसा लगता है कि उनके अधिवक्ता को उनके मुवक्किल ने जानकारी नहीं दी है। कई तथ्यों को छुपाया गया है, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठे बयान दिए गए हैं।

Read Also: Health: इन घरेलू टिप्स को करिए फॉलो, मोटापे को कहिए बाय-बाय

अंतरिम जमानत बरकरार रखने योग्य नहीं है क्योंकि अदालत केजरीवाल को कल आत्म समर्पण करने के आदेश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संशोधित नहीं कर सकती है। आत्म समर्पण न करने की अनुमति मांगने वाला यह आवेदन विचारणीय नहीं है। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केजरीवाल‌‌ को आत्म समर्पण करना है और‌ इस आदेश में अभी तक कोई संशोधन नहीं किया गया है।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला रंग, धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *