Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला रंग, धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू

Weather Update: राजधानी दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में आज अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। आसमान में काले बादलों के साथ धूलभरी आंधी चल रही है। राजधानी और गुरुग्राम के कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई है। इस बरसात से जलती चुभती गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

बाहरी दिल्ली में धूल भरी आंधी चल रही है तो वहीं देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है। इससे पहले मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम बदलने की बात कही थी। आईएमडी के अनुसार, शनिवार और रविवार को उत्तर भारत में मौसम रंग बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है।

इसके अलावा आसमान में सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने, धूल भरी आंधी चलने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। शनिवार को ऐसा ही कुछ मौसम में बदलाव हुआ है। दिल्ली एनसीआर में इस समय तेज हवाएं चल रही है और कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है।

समय से पहले पहुंचेगा मॉनसून

बता दें कि, केरल में मॉनसून का आगमन हो चुका है और जल्द ही यह अन्य राज्यों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से दो दिन पहले ही यानी 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 29 मई को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में एंट्री की थी।

Read Also: http://Loksabha Election 2024 Seventh Phase Voting Live: आखिरी चरण के मतदान के दौरान पश्चिम-बंगाल में हिंसा, भीड़ ने ईवीएम को पानी में फेंका, टीएमसी पर आरोप

केरल और उत्तर-पूर्व में मॉनसून की एक साथ शुरुआत काफी दिलचस्प है। ऐसा पहले भी चार बार हो चुका है। साल 2017, 1997, 1995 और 1991 में मॉनसून केरल और उत्तर-पूर्व राज्यों में एक साथ पहुंचा था। इस समय देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के पार हो चुका है।

Read Also: http://Loksabha Election 7th Phase 2024 Punjab Voting Live Update: अमृतसर में गोलगप्पे और मताधिकार साथ-साथ, मुख्यमंत्री मान और हरभजन सिंह ने किया मतदान, 11 बजे तक 23.91 फीसदी मतदान, जानिएं पल-पल का अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *