Cannes Film Festival 2024: अनुसुइया सेनगुप्ता ने जीता कांस पदक, फ्रांस में लहराया भारत का परचम

Cannes Film Festival 2024 Anusuiya Sengupta: 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनुसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्र अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। अब तक इतिहास में ऐसा करने वाली अनुसुइया पहली भारतीय एक्ट्रेस है। एक्ट्रेस को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म “द शेमलेस” फिल्म के लिए मिला है। उन्होनें इस फिल्म में सेक्स वर्कर की भमिका निभाई थी।

कांस के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय एक्ट्रेस ने अवार्ड जीतकर भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। एक्ट्रेस ने अपने अवॉर्ड को समलैंगिक समुदाय को समर्पित करते हुए कहा कि इन लोगों को समाज के हाशिए पर रहकर जीवन जीना पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा कि समलैंगिक समुदाय के लोग इस समय बड़ी बहादुरी की लड़ाई लड़ रहे हैं और समाज में उन्हें अपने हक और बराबरी के लिए आवाज उठानी पड़ रही है।

बता दें कि, “द शेमलेस” फिल्म दो सेक्स वर्कर पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन बुल्गारियन फिल्म मेकर कान्सटेटिन बोजानोव ने किया है। इस फिल्म की कहानी दो सेक्स वर्कर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से एक के हाथों एक पुलिस वाले का खून हो जाता है, तो लड़की दिल्ली का वैश्याघर छोड़कर भाग जाती है। इस फिल्म में अनुसुइया सेमगुप्ता ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अनसुइया के अलावा एक्ट्रेस ओमारी शेट्टी ने भी भूमिका निभाई है।

Read Also: http://Delhi Loksabha Election 2024 6th Phase Live Update: राजधानी में मतदान की रफ्तार सुस्त, दोपहर तीन बजे तक 44.58 फीसदी मतदान, जानें सभी सीटों का हाल

एक्ट्रेस का काम को मिल रही सराहना

अनुसुइया ने जिस कैटेगरी में यह अवॉर्ड जीता है उस कैटेगरी में इस फिल्म को नॉमिनेशन मिला था, हालांकि यह फिल्म अपने नाम नहीं कर पाई। लोगों ने इस फिल्म के प्रति अपनी अच्छी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और फिल्म में एक्ट्रेस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म में अपनी भूमिका आकर्षित तरीके से निभाई है।

Read Also:http://Loksabha Chunav 2024: अरविंद केजरीवाल के लिए पाकिस्तान के मंत्री का आया ट्वीट, दिल्ली के सीएम ने दिखाई औकाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *