Rajnath Singh In Kurukshetra: घरौंडा के बाद कुरुक्षेत्र में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- भारत में रामराज्य का होगा आगाज

Loksabha Election 2024 Rajnath Singh In Kurukshetra: घरौंडा के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष को निशाने पर लिया। रक्षा मंत्री ने कहा बीजेपी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में जो वादे किए थे, उन सभी वादों को पूरा किया। विपक्ष ने हमेशा देश के विकास को बाधित करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया। यूपीए शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था, हर विभाग में घोटाला हुआ।

साल 2014 से पहले ईडी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सिर्फ 32 लाख रुपए जब्त हुए थे। मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय जांच एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की, जिससे 32 हजार करोड़ रुपए जब्त किए। रक्षा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करना है तो सिस्टम में बदलाव करना पड़ता है। बीजेपी ने ऐसा निष्पक्ष सिस्टम बनाया कि भ्रष्टाचारी एक के बाद एक जेल में जा रहे हैं।

मोदी जी के नेतृत्व में आज देश विकसित भारत के रास्ते पर अग्रसर है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पहले दुनिया भारत को गंभीरता के साथ नहीं लेती थी लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। यह उपलब्धि आज तक की पूर्व सरकारों को क्यों नहीं हासिल की। इतना ही नहीं देश से तेजी से गरीबी को हटाया जा रहा है, बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया।

भारत बनेगा विश्व महाशक्ति- रक्षा मंत्री

आज हम दुनिया में पांचवें स्थान पर हैं लेकिन 2027 तक हम दुनिया में तीसरे नंबर पर होंगे। अमेरिका और चीन के बाद या उसके आसपास हम विश्व महाशक्ति बनेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो ये बातें इसलिए नहीं कह रहे है कि उनकी सरकार है। हम विश्व महाशक्ति बनेंगे और पूरी दुनिया में हम वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देंगे। हम बलवान होंगे तो कमजोरों को समर्थन देंगे।

Read Also: http://India Youth Power: भारतीय युवाओं की ताकत का लोहा मान रही है दुनिया, इजराइल सूरत से खरीदेगा 10 हजार ड्रोन

राम राज्य का होगा आगाज- राजनाथ सिंह

बीजेपी ने बीते 10 सालों में जो काम किया है, वो कोई सरकार नहीं कर सकती है। हम किसी देश पर आक्रमण नहीं करेंगे, अगर किसी ने भारत को छेड़ने का काम किया तो घर में घुसकर मुहंतोड़ जवाब देंगे। साल 2014 में हमने जनता से वादा किया था कि हम घाटी से धारा 370 हटाएंगे, एक झटके में बीजेपी ने इसको करके दिखाया है। बीजेपी ने वादा किया था कि अगर हमारे पास बहुमत रहेगा तो अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे। आज पूरी दुनिया में अयोध्या धाम धार्मिक राजधानी बनकर उभरी है। हम भारत में रामराज्य लाकर रहेंगे। देश में राम राज्य का आगाज हो चुका है।

Read Also: http://Rajnath Singh In Karnal: घरौंडा में विपक्ष पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस ने देश को किया बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *