Loksabha Chunav 2024: अंबाला में कांग्रेस पर बरसे पूर्व सीएम मनोहर लाल, बोले- कांग्रेस में हताशा छाई…25 मई कांग्रेस गई

Loksabha Chunav 2024 Manohar Lal: हरियाणा के अंबाला में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने एक चुनावी विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि चार चरणों के बाद कांग्रेस में हताशा छा गई। सामने हार देख कांग्रेस में बौखलाहट है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं।

हरियाणा में कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा साल 2019 के चुनाव में दोनों लड़े थे। इस बार रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाया है। जिससे हार का गम आधा रह जाए। देश को विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध बीजेपी इस बार भी प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतने जा रही है।

विकसित भारत के साथ-साथ हरियाणा भी विकसित बनेगा। प्रदेश की जनता इस बार भी बीजेपी को आशीर्वाद देने जा रही है। अब तक चार चरणों के चुनाव में देश की जनता ने मोदी को भरपूर समर्थन दिया है और मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। हरियाणा में मतदान 25 मई को छठे चरण में होगा। 25 मई के बाद कांग्रेस गई।

केन्द्र सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले- मनोहर लाल

पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। केन्द्र में अगर पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तो वह देशहित में बड़े-बड़े फैसले लेती है। बीते 10 सालों में केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए और देश की एकता अखंडता के लिए अविश्वसनीय कार्य किए।

बता दें कि, अंबाला में विजय संकल्प रैली को आयोजित किया। रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, दिग्गज नेता अनिल विज समेत बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहें। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री को राम-राम दी।

Read Also: http://Swati Maliwal Case: दिल्ली पुलिस ने निजी सचिव विभव कुमार को गिरफ्तार किया, सांसद के साथ मारपीट का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *