T20 WC Bangladesh Team Announcement: विश्वकप के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, चोटिल खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

T20 WC Bangladesh Team Announcement: आगामी एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में शुरू होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में चोटिल खिलाड़ी तस्कीन अहमद को शामिल किया गया है। टीम की कमान ओपनर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शंतो को सौंपी गई है। टीम में लंबे अंतराल के बाद शाकिब अल हसन को भी शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर शाकिब ने साल 2007 के उद्घाटन संस्करण के बाद से हर टी20 वर्ल्ड कप खेला है।  शाकिब अल हसन की हाल में लंबे अंतराल के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए वापसी हुई थी। अब शाकिब को टीम में शामिल कर लिया गया। यह बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है।

वहीं, तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को 12 मई को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने चार मैचों में आठ विकेट लिए थे, इस कारण उनको ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। तस्कीन को साइड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा था, अब वह अगले कुछ सप्ताह तक ट्रीटमेंट लेंगे। इसके बाद उनकी मैदान पर वापसी होगी।

इसके बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे लिटन दास को भी टी20 टीम में जगह मिली है। दास टीम के सबसे अक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनका दिन होने पर वह किसी भी टीम के खिलाफ धमाकेदार पारी खेल सकते हैं। बांग्लादेश को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 8 जून को डलास में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।

Read Also: IPL 2024 PBKS: लीग के बीच में पंजाब को बड़ा झटका, अपने देश लौट गया यह अक्रामक बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बांग्लादेश टीम…

नजमुल हुसैन शांतो (c), तस्कीन अहमद (vc), लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जेकर अली, तनवीर इस्लाम, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: पीएम मोदी ने काशी से तीसरी बार किया नामांकन, शाह, राजनाथ समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *