NIA को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तहसीम गिरफ्तार, ISI से निकले गहरे संबंध

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) ने अफगानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी तहसीम को गिरफ्तार कर लिया है। तहसीम पर आरोप है कि उसने अफगानिस्तान से 700 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की तस्करी की और पैसा अपने खाते में जमा कराया था। खाते में बाहर से पैसा ट्रांसफर होने की पुष्टि के बाद जांच एजेंसी ने शामली निवासी तहसीम को गिरफ्तार कर लिया। तहसीम विदेश भागने की फिराक में था। जांच एजेंसी ने बताया कि तहसीम और उसके भाई तलीम को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ गहरे रिश्ते रहे हैं।

तहसीम के भाई तसलीम को बीते साल एनआईए ने गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक,  तहसीम के बैंक खाते में मादक पदार्थों की बिक्री से हुई काली कमाई जमा कराए जाने की पुष्टि होने के बाद उसे दबोचा गया है। वह इस मामले का मुख्य आरोपित है, जो मादक पदार्थ बेचने से हुई कमाई को लेकर विदेश भाग निकले गिरोह के बड़ों तक पहुंचाने का काम करता था। मामले में जांच एजेंसी अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अटारी बॉर्डर पर बरामद हुई थी हेरोइन  

अप्रैल, 2022 में कस्टम विभाग ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान की अटारी सीमा पर 102.784 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। बाद में इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। मामले में 16 दिसंबर, 2022 को चार आरोपी शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद, नजीर अहमद कानी, रजी हैदर जैदी और विपिन मित्तल के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।

Reas Also: Loksabha Chunav 2024: सैम पित्रोदा के ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान पर PM Modi का पलटवार, कहा- ‘कांग्रेस के इरादे नेक नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *