IPL 2024: पंजाब किंग्स के कप्तान पर भड़के वीरेन्द्र सहवाग, बोले- ‘इस तरह के खिलाड़ी की कोई जरुरत नहीं’

IPL 2024 Virendra Sehwag on Sam Curran: भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने सैम करन पर जमकर भड़ास निकाली है। सहवाग ने कहा कि सैम टीम की उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। खेल के हर विभाग में सैम का प्रदर्शन औसत रहा है। वह गेंद और बल्ले से कोई प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं।

सहवाग ने आगे कहा कि सैम टीम में जगह बनाने के हकदार नहीं है और उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब को एक मैच भी नहीं जिताया है। 25 साल के युवा इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्‍स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सीजन में उन्‍हें पंजाब ने रिटेन किया। इंग्लिश ऑलराउंडर का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन साधारण रहा है। उन्‍होंने आईपीएल 2024 के आठ मैचों में 11 विकेट चटकाकर और केवल 152 रन बनाए।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि सैम करन जैसे खिलाड़ी का कोई उपयोग नहीं है। उन्‍होंने साथ ही कहा कि वो किसी भी विभाग में मैच विजेता नहीं हैं। मैं सैम करन को बैटिंग या बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में नहीं रखूंगा। इस तरह के खिलाड़ी का कोई उपयोग नहीं, जो कुछ बैटिंग और बॉलिंग करे। या तो आप बल्‍ले से या फिर गेंद से मैच जीते।

बता दें कि, टीम के नियमित कप्तान शिखर धवन चोटिल होने के कारण कुछ समय के लिए क्रिकेट एक्‍शन से दूर हैं। धवन की गैर-मौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने सैम करन को कप्‍तानी सौंपी। पंजाब ने सैम करन की कप्‍तानी में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। पंजाब को अपने होमग्राउंड पर रविवार को गुजरात टाइटंस के हाथों 3 विकेट की शिकस्‍त मिली।

मौजूदा आईपीएल में पंजाब किंग्‍स ने 8 मैचों में केवल दो मैच जीते हैं। 6 मैचों में हार मिलने के बाद पंजाब की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है। पंजाब किंग्‍स का प्‍लेऑफ में पहुंचाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। उसे अपने शेष मुकाबलों को जीतना होगा ताकि प्‍लेऑफ में पहुंचने के मौके बने।

Read Also: Supreme Court on Abortion: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बलात्कार पीड़िता को 28 हफ्ते का गर्भपात गिराने की मिली इजाजत  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *