सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म दरबार का पहला लुक मंगलवार को जारी किया गया। पोस्टर से लग रहा है कि एआर मुरुगदास के निर्देशन वाली फिल्म पुलिस पर आधारित हो सकती है।
पोस्टर में आकर्षक पंचलाइन आप फैसला करो कि आप मुझे अच्छा-बुरा चाहते हो या खराब। पोस्टर में आईपीएस की कंधे पर लगने वाली पिन, हथकड़ी, बंदूकें और पुलिस का एक कुत्ता भी है।
इसके अलावा पोस्टर में रजनीकांत चश्मा लगाए और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।
Here you go guys!!! The first look of our very own Thalaivar in #Darbar @rajinikanth @LycaProductions #nayanthara @santoshsivan @anirudhofficial #sreekarprasad #pongal2020 pic.twitter.com/SQesHjoNvh
A.R.Murugadoss (@ARMurugadoss) April 9, 2019
पहले लुक में मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया दिख रहा है जिससे लग रहा है कि कहानी किसी पश्चिमी महानगर पर आधारित हो सकती है।
इससे पहले मुरुगदास की एक्शन फिल्म थुप्पक्की भी मुंबई पर आधारित थी।
रजनीकांत और मुरुगदास पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।
दरबार पोंगल के मौके पर जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
(भाषा)