लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना विज़न डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है. BJP ने अपने संकल्प पत्र को संकल्पित भारत, सशक्त भारत का टाइटल दिया है.
#WATCH live from Delhi: BJP releases their manifesto for #LokSabhaElections2019 https://t.co/x4t3F7srhI
ANI (@ANI) April 8, 2019
संकल्प पत्र जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विज़न रखा था, जिसपर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था. पूर्ण बहुमत के बावजूद हमने NDA की सरकार बनाई और देश को आगे बढ़ाने का काम किया.
किसानों की आय दोगुनी:
कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश।
देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ।
छोटे तथा खेतिहर किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की योजना।#BJPSankalpPatr2019 pic.twitter.com/4y6oRa1CvT
BJP (@BJP4India) April 8, 2019
अमित शाह ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है, देश के इतिहास में ये पांच साल विकास के लिए जाने जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने देश में अस्थिरता को खत्म किया है. अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी के स्तर से ऊपर उठाया है, आज देश महाशक्ति बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर हैं.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज देश के अधिकांश घरों में बिजली है. 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय हैं, 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है.
बता दें कि कांग्रेस पहले ही अपना घोषणापत्र ले आई है, जिसमें उसने न्याय योजना का ऐलान किया है.