दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई. न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया.
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. हालांकि मंगलवार से तामपान बढ़ने की संभावना है.
रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. दिल्ली में आंधी और गरज के साथ छीटें पड़ने के बाद रविवार शाम को पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया.
भाषा