सियोल, आठ अप्रैल (एएफपी) दक्षिण कोरिया की सरकारी विमानन कंपनी कोरियन एयर के प्रमुख चो यांग-हो का निधन हो गया है। वह 70वर्ष के थे।
चो का परिवार कुख्यात नट रेज बदमिजाजी समेत कई घोटालों में फंस चुका है।
चो पर भ्रष्टाचार के मामले पर मुकदमा चल रहा है और उनके निधन से दो सप्ताह से भी कम समय पहले शेयरधारकों ने उन्हें बोर्ड से हटने के लिए मजबूर कर दिया था।
कंपनी ने कहा कि चो का रविवार को लॉस एंजिलिस अस्पताल में निधन हो गया लेकिन उन्होंने निधन के कारणों की जानकारियां नहीं दी।
चो का परिवार हाल के वर्षों में हमले, गबन और लग्जरी सामान की तस्करी समेत कई आरोपों पर आपराधिक जांच के घेरे में आया।