Rajyasabha Sudha Murthy: मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सुधा मूर्ति एक मशहूर लेखिका और समाज सेविका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर जानकारी दी और लिख कि सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनोनीत किया है।
राज्यसभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है। सुधा मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वे लेखिका के अलावा एक टीचर और समाज सेविका हैं। सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों के लिए साल 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें साल 2023 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
सुधा मूर्ति के दामाद हैं PM ऋषि सुनक
बता दें कि, मूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक के हावेरी में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता आर. एच. कुलकर्णी एक सर्जन और उनकी मां विमला कुलकर्णी एक स्कूल टीचर थीं। माता-पिता और नाना-नानी ने मूर्ति की परवरिश की। सुधा मूर्ति ने साल 1978 में नारायण मूर्ति से शादी की थी।
Read Also: Delhi: अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपातकाल बैठक, दिल्ली में मिलती रहेगी मुफ्त बिजली
इनके दो बच्चे- अक्षता मूर्ति और रोहन मूर्ति हैं। अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। रोहन मूर्ति अमेरिका बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म सोरोको के फाउंडर हैं। वह यूके पीएम की सास है। उनकी बेटी अक्षता की शादी ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ हुई है। जब पति नारायण मूर्ति अपनी कंपनी शुरू करने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे, तब उन्होंने पैसों से साथ दिया, यही नहीं अपनी खुद की नौकरी छोड़कर सुधा मूर्ति ने पति की कंपनी शुरू करने में हर मोर्चे पर मदद की।
Read Also: Ind vs Eng: धर्मशाला में रोहित गिल का तूफान, अंग्रेजों के उड़ाए होश, रिकॉर्डस की लगी झड़ी