दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रायल चैलेंजर बेंगलूर की नजरें सत्र की पहली जीत पर

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में लगातार पांच हार के साथ तालिका में निचले पायदान पर काबिज रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली की टीम जब रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें दमदार प्रदर्शन करके पहली जीत दर्ज करने पर होगी.

बेंगलोर को सत्र में पहली जीत का इंतजार है तो वहीं दिल्ली की टीम यहां पांच मैचों में दो जीत के साथ पहुंची है. केकेआर से शुक्रवार को मिली शिकस्त के बाद बेंगलोर की टूर्नामेंट के खिताबी दौड़ में बने रहने की चुनौती होगी. अपनी उम्मीदों को बनाये रखने के लिए टीम को बचे हुए लगभग सभी मैचों को जीतना होगा.

केकेआर के खिलाफ कोहली ने 49 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 84 रन जबकि डिविलियर्स ने 32 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 108 रन जोड़े लेकिन आंद्रे रसेल की धुआंधार पारी के कारण टीम 205 रन के बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सकी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *