Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को मानहानि मामले में जमानत मिल गई है। राहुल गांधी पर कर्नाटक चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का आरोप है। मंगलवार को राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। कड़ी सुरक्षा के बीत कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता को जमानत मिल गई। इसके बाद वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वापिस शामिल हो गए।

साल 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में मामला दाखिल कराया था। कोर्ट से आज कांग्रेस सांसद को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी अमेठी पहुंच गए।

कुछ समय के लिए हिरासत में लिया

गौरतलब है कि राहुल गांधी इन दिनों अमेठी में रुके हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की जनता को साधने में लगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिला न्यायालय से जमानत मिलने पर अधिवक्ता संतोष पांडे ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 30-45 मिनट के लिए हिरासत में ले लिया। उसके बाद उनकी जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी और (अदालत द्वारा) स्वीकार कर ली गई थी।

Read Also: West Bengal: संदेशखाली जा रहे शुभेंदु को पुलिस ने रोका, पहले लगाई गई धारा 144, HC ने दी थी जाने की अनुमति

अधिवक्ता पांडे ने बताया कि राहुल गांधी ने अपना लोकल बान्ड दाखिल किया। उन्हें 25-25 हजार की सिक्योरिटी और 25 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत दी गई। आगे की तारीख अभी नहीं दी गई है। उनके वकील ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्होंने कोई मानहानिकारक बयान नहीं दिया है।

Read Also: UP: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, बलिया, बिजनौर और मुरादाबाद सीट पर फंसा पेंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *