SA vs NZ: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का टेस्ट में शानदार प्रदर्शन जारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैमिल्टन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक ठोककर एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस रिकॉर्ड में केन ने रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को दूसरे टेस्ट में 267 रनों का पीछा कर रही थी। विलियमसन ने एक छोर पर डटकर प्रोटियाज गेंदबाजों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का 32वां शतक जड़ दिया। 260 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 133 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहले कीवी बल्लेबाज ने 203 गेंदों में अपनी 172वीं पारी में टेस्ट करियर का 32वां शतक पूरा किया। उन्होंने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम पहले यह रिकॉर्ड दर्ज था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 174 पारियों में 32 शतक जमाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे तेज 32 टेस्ट शतक जमाने के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। पूर्व कंगारू कप्तान पोंटिंग ने 176वीं पारी में 32वां सैकड़ा जड़ा था। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। तेंदुलकर ने 179वीं पारी में 32वां शतक जमाया था।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने 183 पारियों में 32वां शतक पूरा करके टॉप-5 की लिस्ट में शामिल है। केन इस समय टेस्ट मैचों में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली चार पारियों में तीन शतक ठोके हैं। दो मैचों में की टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का 2-0 से सूपड़ा साफ किया है।
टेस्ट में सबसे तेज शतक…
बल्लेबाज पारी शतक
केन विलियमसन 172 32
स्टीव स्मिथ 174 32
रिकी पोंटिंग 176 32
सचिन तेंदुलकर 179 32
युनिस खान 183 32