Delhi: कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा दावा, कांग्रेस के खाते फ्रीज किए गए, इनकम टैक्स विभाग ने मांगी 210 करोड़ रुपए की रिकवरी

Congress Ajay Makan: कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। माकन का कहना है कि कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए माकन ने कहा कि यह लोकतंत्र का फ्रीज किया गया है। देश की प्रमुख पार्टी के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए और बिल भरने के पैसे नहीं है।

माकन ने कहा कि पार्टी को रिटर्न फाइल करने में देर हो गई थी। लेकिन 45 दिन का समय दिया गया था। इसका मतलब यह नहीं है कि खाता ही फ्रीज कर दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ प्रभावित हो गया है उनके पास बिजली का बिल भरने, सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं। बैंक में पैसे जमा नहीं कर पा रहे हैं। बैंक से पैसा भी नहीं निकाल पा रहे हैं।

चार खातों को किया फ्रीज- माकन

माकन ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले यह जानबूझकर किया जा रहा है। कांग्रेस के चार प्रमुख खातों को फ्रीज किया गया और साथ ही 210 करोड़ रुपए की पेनल्टी मांगी गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में रिटर्न फाइल भरने में 45 दिनों की देरी हुई थी।

Read Also: Ind vs Eng Rajkot Test: रोहित और जडेजा की शतकीय पारी, सरफराज ने खींचा ध्यान, पहला दिन रहा भारत के नाम

गौरतलब है कि बीते दिन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बड़ा फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड की वैधता को असंवैधानिक बताते हुए उसे रद्द कर दिया था। देश की सर्वोच्च अदालत ने यह भी कहा था कि इससे सूचना के अधिकार का उल्लंघन होता है। इसलिए इलेक्टोरल बॉन्ड को वैध नहीं माना जा सकता। देश की जनता को जानने का पूरा हक है कि पार्टियों के पास चुनाव के लिए पैसा कहां से आता है।

Read Also: Haryana: मनोहर लाल ने लगाई सौगातों की झड़ी…खेती किसानी और उर्जा क्षेत्र की गिनाई उपलब्धियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *