Delhi Dry Day Arvind Kejriwal: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेगी। शुक्रवार 24 नवंबर को दिल्ली में ड्राई-डे रहेगा। इसके अलावा बता दें कि इस बार राजधानी में क्रिसमस 25 दिसंबर पर शराब की दुकानें बंद नहीं रहेगी।
25 दिसंबर को खुलेगी दुकानें
आबकारी विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में क्रिसमस यानी 25 दिसंबर की जगह 24 नवंबर को शराब की दुकानें बंद रहेगी। 29 सितंबर को जारी अपने आदेश में विभाग ने अक्टूबर-दिसंबर के दौरान 6 ड्राई डे घोषित किए थे, जिसमें 25 दिसंबर भी शामिल था, जब क्रिसमस मनाया जाएगा। गुरुवार को इसमें बदलाव किया गया है।
शराब घोटाले में कई मंत्री जेल में बंद
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली शराब नीति मामले में इस समय केजरीवाल सरकार के कई मंत्री और सांसद केन्द्रीय जांच एजेंसियों का सामना कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस समय जेल में बंद हैं।
इसके अलावा ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को भी समन जारी किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली शराब घोटालें की जड़ें दूर तक फैली तक है। कथित घोटाले में जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी लगातार इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है और बीजेपी पर लगातार हमलावर है।