पुलवामा में ग्रेनेड हमले में जवान घायल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा शहर में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात सुरक्षाकर्मियों पर शनिवार दोपहर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने कहा कि ग्रेनेड विस्फोट में जवान को मामूली चोट आयी है।इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *